🔳 भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की बनाई रणनीति
🔳 बेतालघाट में हुई कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक
🔳 संगठनात्मक मजबूती पर भी दिया गया जोर
🔳 कार्यकताओं से आगामी चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
गरमपानी डेस्क : बेतालघाट में हुई कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया गया। मुख्यमंत्री व कैबीनेट मंत्रियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ दस से पंद्रह नवंबर तक चलाए जाने वाले हस्ताक्षर अभियान की रुपरेखा भी तैयार की गई।
रविवार को बेतालघाट स्थित शिव मंदिर परिसर में कांग्रेस की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी डा. गणेश उपाध्याय ने संगठन की मजबूती को एकजुटता व आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान कार्यकताओं से किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा की प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व भ्रष्टाचार से परेशान हैं। कार्यकताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की अपील की। कहा की कांग्रेस सरकार में विकास को गति मिली पर भाजपा के राज में जगह जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है। जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने आगामी दस से नवंबर तक मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की जानकारी साझा कर विस्तार से जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी ने संगठनात्मक मजबूती को ब्लॉक स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में नैनीताल विधानसभा सीट पर पार्टी हाईकमान जिसको भी प्रत्याशी बनाएगा। उसको जीत दिलाने को मिलजुलकर कार्य किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खष्टी बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पंत, वीरेंद्र भंडारी, जेडी कत्यूरा, वीरेंद्र पंत, पीसी गोरखा, भुवन तिवारी, पीयूष आर्या, मीमांसा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
