🔳 ताड़ीखेत व आसपास धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब
🔳 शराब तस्कर पुलिस, प्रशासन व आबकारी विभाग को दे रहे खुली चुनौती
🔳 धड़ल्ले से बिक रही शराब से माहौल होता जा रहा अशांत
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर ताड़ीखेत गांव में अवैध शराब बिक्री का काला कारोबार पांव पसारने लगा है। तस्कर खुलेआम धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री कर पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग को खुली चुनौती देने पर आमादा है। बावजूद जिम्मेदार नींद से नही जाग रहे।
ताड़ीखेत गांव व आसपास अवैध शराब की धड़ल्ले से हो रही बिक्री से शांत गांव का माहौल बिगड़ने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस, प्रशासन व आबकारी विभाग की सुस्ती का शराब तस्कर खूब फायदा उठा रहे हैं। खुलेआम बिक रही अवैध शराब से स्कूली बच्चों के भी नशे की चपेट में आने का अंदेशा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। कई बार धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग भी उठ चुकी हैं पर जिम्मेदारों की अनदेखी से शराब तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे। तस्कर खुलेआम शराब बिक्री कर जिम्मेदारों को खुली चुनौती देने पर आमादा हो चुके हैं।लोगों ने अंदेशा जताया है की कभी भी बड़ी अनहोनी भी सामने आ सकती है। ग्रामीणों ने दबी जबान मामले में गहरी नाराजगी भी जताई है साथ ही अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाए जाने की मांग भी उठाई है।
