🔳 साजिश के तहत फर्जी मुकदमे में फंसाने का भी लगाया आरोप
🔳 जिलाधिकारी को पत्र भेज कार्रवाई की उठाई मांग
🔳 जजूला समेत आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन से जुड़ा है मामला
🔳 डीएम के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने की है जांच
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के जजूला समेत आसपास के क्षेत्रों व प्राकृतिक जल स्रोत के समीप अवैध खनन का मामला तूल पकड़ गया है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को पत्र भेज खनन में शामिल लोगों पर जांच टीम के सामने ही फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पत्र के माध्यम से बताया की शिकायत के कारण उसकी व परिवार की जिंदगी पर जान का खतरा मंडरा रहा है।
धनियाकोट निवासी आरटीआई कार्यकर्ता कृपाल सिंह मेहरा ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को पत्र भेज बताया है कि जजूला समेत आसपास के क्षेत्रों व प्राकृतिक जल स्रोत के समीप अवैध खदान की शिकायत पर संयुक्त टीम का गठन किया गया। तहसीलदार की मौजूदगी में कई विभागों की टीम जब मौके पर पहुंची तो अवैध खनन में लिप्त लोग आपा खो बैठे तथा विभागीय अधिकारियों के सामने ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। महिलाओं को एकत्र कर जांच को प्रभावित करने का भी प्रयास किया गया। जिस कारण मामले की जांच को पहुंचे अधिकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा जांच ठिक ढंग से नहीं हो सकी। अंदेशा जताया की अवैध खनन में लिप्त लोग उसको व उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आरटीआई कार्यकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।