🔳 सुयालबाड़ी व आसपास के क्षेत्रों में बढाई गई गस्त
🔳 गस्ती दल ने नदी, नाले समेत आसपास चलाया अभियान
🔳 क्षेत्रवासियों से भी अहतिआत बरतने का किया जा रहा आह्वान
🔳 आए दिन गुलदार दिखने से बना है दहशत का माहौल
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के सुयालबाड़ी क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही तेज होने से वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गस्त बढ़ा दी है जबकि क्षेत्रवासियों से भी अहतिहात बरतने को आह्वान किया जा रहा है। आज दिन गुलदार दिखने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सुयालबाड़ी व आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की धमक से दहशत का माहौल बना हुआ है। गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी को ट्रैप कैमरे स्थापित किए जाने के बाद अब वन विभाग की टीम फिल्ड में उतर गई है। वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट के निर्देश पर गठित टीम ने क्षेत्र में गस्त बढ़ा दी है। टीम लगातार क्षेत्र में गस्त कर लोगों को जागरुक भी कर रही है। टीम ने लोगों से विशेष अहतिहात बरतने की अपील की है। लोगों से शाम के समय बेवजह बाहर न निकलने, बच्चों को अकेला ना छोड़ने तथा घरों के आसपास समुचित रोशनी का प्रबंध करने की अपील भी की है। गुलदार दिखाई देने पर तत्काल सूचना उपलब्ध कराने को कहा है इस दौरान वन आरक्षी विपिन बिष्ट, वीरपाल सिंह, धर्मानंद शर्मा, दीवान सिंह, नवीन सनवाल, नंद किशोर, मोती राम आदि मौजूद रहे।
