🔳 सीबीएसई का परिणाम घोषित होते ही दौडी खुशी की लहर
🔳 जीआइसी बेतालघाट का 91.43 जबकि भुजान का 80 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही कोसी घाटी के नौनिहालों में खुशी की लहर दौड़ गई। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट 91.43 जबकि जीआइसी भुजान का परिणाम 81.42 प्रतिशत रहा। बेतालघाट की भावना कश्मीरा ने 87 तथा भुजान की प्रियंका बिष्ट ने 85 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया।
बुधवार को सीबीएसई की इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ब्लॉक मुख्यालय स्थित बेतालघाट स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में अध्ययनरत भावना कश्मीरा ने 87 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी के अनुसार विद्यालय का परीक्षा परिणाम 91.43 रहा है। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान की प्रियंका बिष्ट ने 85 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय का मान बढ़ाया है। प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।
