🔳 उपजार को रोजाना सीएचसी गरमपानी पहुंच रहे मरीज
🔳 उपचार के साथ दी जा रही दवाई, आहतिआत बरतने की भी अपील
🔳 शुद्व पेयजल का इस्तेमाल व बासी भोजन से दूरी बनाने का आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही कोसी घाटी में डायरिया ने भी दस्तक दे दी है। रोजाना कई मरीज उपचार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंच रहे हैं। चिकित्सक डा. बीएस गुप्ता के अनुसार मरीजों को समुचित उपचार के साथ ही दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही है।
आए दिन बदल रहे मौसम के मिजाज से अब कोसी घाटी में डायरिया ने भी दस्तक दे दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में आसपास के गांवों से रोजाना पांच से छह लोग उल्टी, पेट व सिर दर्द, बुखार आदि से ग्रसित होकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। पानी को बिमारी का मुख्य कारण माना जा रहा है। चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ ही दवाइयां उपलब्ध करा विशेष अहतिआत बरतने का आह्वान भी कर रहे हैं। चिकित्सक डा. बीएस गुप्ता के अनुसार आसपास के गांवों से रोजाना मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। सावधानी बरतने से संक्रामक बिमारी से बचा जा सकता है। मरीजों को पानी उबालकर पीने, ओआरएस का इस्तेमाल करने तथा बासी भोजन न करने की सलाह भी दी जा रही है। बताया की अस्पताल पहुंच रहे मरीजों की लगातार माॅनिटरिग भी की जा रही है।
