🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में हुई बैठक
🔳 महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त होने पर जताई गई नाराजगी
🔳 नई कार्यकारिणी का गठन कर कुसुम को अध्यक्ष की जिम्मेदारी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चोकाने में हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अभिभावकों ने महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों की तैनाती का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। शिक्षक अभिभावक संघ की नवनियुक्त अध्यक्ष कुसुम आर्या ने विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।
मंगलवार को विद्यालय सभागार में प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों, आय व्यय व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। एसएमसी अध्यक्ष तरुण कांडपाल व पूर्व पीटीए अध्यक्ष ने विद्यालय में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों का मुद्दा उठाया। जल्द शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई। साफ कहा कि विद्यार्थियों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान शिक्षक अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कर कुसुम आर्या को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।