🔳 बीडीओ ने अपरिहार्य कारणों का दिया हवाला
🔳 जल्द घोषित की जाएगी बैठक की नई तिथि
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट क्षेत्र पंचायत समिति के आगामी बारह मई को होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। खंड विकास अधिकारी पंकज जोशी के अनुसार बैठक की अगली तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट में आगामी 12 मई को प्रस्तावित क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है। बीडीओ पंकज जोशी ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत सदस्यों को अपरिहार्य कारणों से बैठक स्थगित किए जाने की सूचना जारी की है। बताया है कि बैठक की नई तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी।
