🔳 बेतालघाट स्थित महाविद्यालय में हुआ जागरुकता कार्यक्रम
🔳 यूनिटी इन हृमैनिटीज विषय पर साझा की गई अहम जानकारियां
🔳 यूथ रेडक्रास सोसायटी के कार्यों की भी दी गई जानकारी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय स्थित शहीद खेम चंद्र डोर्बी महाविद्यालय बेतालघाट में यूथ रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान में यूनिटी इन हृमैनिटीज विषय पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी प्रकार के संकट से निपटने में मानवता व समुदाय की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
शुक्रवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डा. जयति दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रभारी प्राचार्य ने यूथ रेडक्रास सोसायटी के कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी। कहा की भारत वासुदेव कुटंंबकम की अवधारणा पर चलने वाला देश है।‌मानवता को सबसे बड़ा धर्म है। बताया कि यूथ रेडक्रास सोसायटी एक ऐसा माध्यम है जिससे संकट के समय एक दूसरे के साथ खड़े होकर उसका सामना किया जा सकता है।कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा. ईप्सिता सिंह ने यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के मूल्यों के बारे में बताया व यूनिटी इन ह्यूमैनिटी की थीम को समझाते हुए कहा कि संकटों, प्राकृतिक आपदाओं व संघर्षों से निपटने में मानवता तथा समुदाय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है जिससे समाज में एकजुटता को बढ़ावा मिल सके। इस दौरान डा. तरुण कुमार आर्य, ममता पांडे, डा. दीपक, डा. निर्मला, संतोष कुमार भारती, प्रेमा देवी तथा यूथ रेड क्रॉस क्लब सोसायटी के सदस्य मौजूद रहे।