🔳 अभिभावकों को बताया गया दवा का महत्व
🔳 कुपोषण से बचाव को भी दी गई अहम जानकारियां
🔳 आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में हुआ कार्यक्रम
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला निगलाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहालों को कृमि दवा खिलाई गई। नौनिहालों को कुपोषण से बचाने को अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी गई।
आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में हुए कार्यक्रम में पहली से छह वर्ष तक के बारह नौनिहालों को एल्बडाजोल दवा खिलाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा ने दवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। बच्चों को कुपोषण समेत अन्य बिमारियों से बचाने को जागरुक किया। साफ सफाई का विशेष ध्यान देने की अपील की। कहा कि साफ सफाई से नौनिहालों को कई संक्रामक बिमारियों की चपेट में आने से बचाया जा सकता है।बाल विकास विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की। इस दौरान हिमांशु निगल्टिया, हरीश तौमर, तिलका देवी, गौरी टम्टा समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।
