🔳 पिछ्ले दस वर्षों से संभाल रही थी अध्यक्ष की कमान
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व विभिन्न संगठनों ने जताया दुख
🔳 कोसी नदी स्थित मोक्ष धाम में हुई अंत्येष्टि
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
रामलीला कमेटी सिरसा में लगतार दस वर्ष तक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले नारायण सिंह जीना के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में उनके आवास में पहुंचकर लोगों ने शोक व्यक्त किया। पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों ने रामलीला कमेटी में उनके कार्यों को याद किया।
रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव निवासी नारायण सिंह जीना (73) पुत्र दान सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। पिछले कुछ समय से वह बिमार थे। शुक्रवार को कोसी नदी स्थित मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। रामलीला कमेटी में अहम योगदान देने तथा लगातार दस वर्ष तक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले नारायण सिंह के निधन पर पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों तथा विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में रामलीला मंचन को लेकर उन्होंने गंभीरता से कार्य किया तथा सिमित संसाधनों के बावजूद प्रतिवर्ष गांव में रामलीला मंचन करवाया। व्यापार मंडल महामंत्री कुबेर सिंह जीना, तेज सिंह, नर सिंह, जितेन्द्र सिंह, बालमुकुंद जीना, हरेंद्र सिंह, जगत सिंह, गोपाल सिंह, विनोद कुमार ने रामलीला कमेटी अध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त किया।
