🔳 नाजुक हालत में स्वजन लेकर पहुंचे गरमपानी अस्पताल
🔳 पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
🔳 पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा मौत के कारण का खुलासा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
कुंजगढ़ घाटी के सालीखेत गांव निवासी महिला की एकाएक तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में स्वजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लेकर पहुंचे पर तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया। चौकी प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।
सालीखेत गांव निवासी विमला देवी (45) पत्नी कृपाल सिंह की मध्य रात्रि एकाएक तबीयत बिगड़ गई। सख्ते में आए स्वजन उसे नाजुक हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका का पति लुधियाना में कार्य करता है वह कुछ दिन पहले ही घर पहुंचा था। महिला के जहरीले पदार्थ का सेवन करने की भी चर्चा है पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। चौकी प्रभारी खैरना हरभजन राणा ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा। चौकी प्रभारी के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही कारण सामने आएंगे।
