🔳 जिला पंचायत व नगर पालिका ने चलाया अभियान
🔳 स्कूली बच्चों व स्थानीय लोगो पर मंडरा रहा था खतरा
🔳 सांड के गौसदन जाने से क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

गरमपानी खैरना बाजार में दहशत का पर्याय बन चुके सांड को जिला पंचायत ने विशेष अभियान चलाकर गौसदन भिजवाया। सांड को पकड़ कर गौसदन भेजे जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार बिश्नोई के अनुसार जल्द ही अन्य गोवंशीय पशुओं को भी गौसदन भेजा जाएगा।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में बेसहारा गोवंशीय पशु परेशानी का सबब बन चुके हैं। पशुओं के बाजार क्षेत्र में आवाजाही करने से स्कूली बच्चों पर हर समय खतरा मंडराता रहता है। पूर्व में गौवंशीय पशु के हमले में एक बुजुर्ग व्यापारी की मौत तक हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं। शुक्रवार को जिला पंचायत ने नगर पालिका भवाली से समन्वय स्थापित कर बाजार क्षेत्र में घूम रहे एक सांड को रेस्क्यू कर राजपुरा, हल्द्वानी स्थित गौसदन भेजा। घंटों तक चले अभियान के बाद बामुश्किल सांड को कब्जे में लिया गया। बाद में जिला पंचायत की टीम ने बाजार क्षेत्र में सफाई अभियान भी चलाया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार बिश्नोई ने बताया कि जल्द ही बाजार में घूम रहे अन्य पशुओं को भी गौसदन भेजा जाएगा। बाजार क्षेत्र में कूड़ा गाड़ी की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा।