🔳 रामगढ़ पुल पर हुई दुर्घटना से यात्रियों में मची चीखपुकार
🔳 बस में सवार सभी 25 यात्री रहे सुरक्षित
🔳 पुल के बीचों-बीच हुई दुर्घटना से हाईवे पर यातायात हुआ ठप
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगढ़ पुल पर ब्रेक न लगने से असंतुलित हुई केएमओ बस पिकअप वाहन से जा टकराई। गनीमत रही की वाहन सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए। और बड़ी अनहोनी टल गई। दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। दोनों वाहनों को हटाए जाने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारु हुआ।
गुरुवार को केएमओ बस का चालक करीब 25 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी से गंगोलीहाट की ओर रवाना हुआ। चालक हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में पुल पर पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही पिकअप को बचाने के लिए चालक ने ब्रेक लगाए पर बस में ब्रेक नहीं लगे। नतीजतन बस पिकअप से जा टकराई। बस के टकराने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई।गनीमत रही की कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने एक-एक कर यात्रियों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। पुल के बीचोंबीच हुई टक्कर से हाईवे पर यातायात भी ठप हो गया। दोनों वाहनों के पुल से हटाने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारु हुआ।