🔳 यातायात पुलिस की टीम ने किए 24 वाहन चालकों के चालान
🔳 ताबड़तोड़ चालान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
🔳 यातायात पुलिस ने हाईवे पर चलाया विशेष अभियान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस टीम ने छड़ा बाजार के समीप इंटरसेप्टर वाहन की मदद तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वाले 24 वाहन चालकों के ताबड़तोड़ चालान काटे। पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
बुधवार को यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इंटरसेप्टर वाहन में लगे ओवर स्पीड रडार गन की मदद से हाईवे पर वाहन की स्पीड मांपी गई। बेतरतीब ढंग से तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने पर पंद्रह कार, तीन टैक्सी वाहन, चार बस व दो ट्रक चालकों के ताबड़तोड़ चालान किए गए। निर्धारित गति सीमा से अधिक अधिक गति में वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई गई। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित आवाजाही की अपील की। यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा ने चेताया की दोबारा पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाईवे पर यातायात पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।