🔳 अपर जिलाधिकारी को पत्र सौंप लगाए गंभीर आरोप
🔳 पटवारी चौकी के उलट सीएससी सेंटर में बैठकर कार्य करने पर जताई नाराजगी
🔳 जनहित से जुड़े कार्यों में भी लेटलतीफी खड़े किए सवाल
🔳 जमीनों की खरिद फरोख्त में शामिल रहने का जताया अंदेशा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधि लामबंद हो गए हैं। व्यापार मंडल पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजने के बाद अब जिला पंचायत सदस्य ने अपर जिलाधिकारी को पत्र सौंप मामले में कार्रवाई कर राजस्व उपनिरीक्षक को तत्काल हटाए जाने की मांग उठाई। पत्र के माध्यम से राजस्व उपनिरीक्षक के प्रोपर्टी डिलिंग के कार्यों में व्यस्त रहने का अंदेशा जता कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
बेतालघाट तहसील में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक पर पूर्व में व्यापार मंडल पदाधिकारियों व ग्रामीणों तथा पंचायत प्रतिनिधियों के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को शिकायती पत्र भेज गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद अब मामला तूल पकड़ गया है। बीते रोज बेतालघाट में लगे तहसील दिवस में भी मामला जोर-शोर से उठा। जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा ने अपर जिलाधिकारी को पत्र सौंप राजस्व उपनिरीक्षक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पत्र के माध्यम से बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक राजस्व चौकी में उपलब्ध न होकर बाजार क्षेत्र में सीएससी सेंटर में बैठकर कार्य निपटाते हैं जबकि गांवों के लोग पटवारी चौकी में उनकी राह देखते देखते थक जाते हैं। सरकारी व जनहित से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा न कर जमीनों की खरीद फरोख्त के कार्यों में जुड़े रहने का अंदेशा जता कई गंभीर आरोप भी लगाए। जिला पंचायत सदस्य ने मामले की गंभीरता को देख निष्पक्ष जांच कर राजस्व उपनिरीक्षक का स्थानांतरण किए जाने पर जोर दिया।
