🔳 पहाड़ी से एकाएक गिरे बोल्डर से मचा हड़कंप
🔳 दहशत में आए वाहन चालकों ने रोक लिए वाहन
🔳 आवाजाही हुई ठप, हाईवे पर लगी वाहनों की कतार
🔳 वाहन चालकों व यात्रियों ने बोल्डर हटाकर सुचारु किया यातायात
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र के समीप पहाड़ी से एकाकार बोल्डर गिरने से हड़कंप मच गया। बोल्डर की चपेट में आने से केएमओ बस व मैक्स यात्री वाहन बाल बाल बचा। बोल्डर के गिरने से हाईवे पर यातायात ठप हो गया। आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों ने बामुश्किल बोल्डर हटाकर यातायात सुचारु करवाया।
बारिश के बाद चटक धूप निकलने से हाईवे से सटी पहाड़ियों के दरकने का सिलसिला शुरु हो गया। सोमवार को रातीघाट क्षेत्र में थुआ की पहाड़ी से एकाएक बोल्डर गिरकर हाईवे तक पहुंच गया। जोरदार आवाज के साथ गिरे बोल्डर से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। बोल्डर की चपेट में आने से केएमओ बस व मैक्स यात्री वाहन बाल बाल बचे। खतरा भांप अन्य वाहन चालकों ने वाहन रोक लिए। काफि देर तक मलबा व पत्थर गिरने से हाईवे पर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। पत्थरों के गिरने का क्रम रुकने के बाद वाहन चालकों व यात्रियों ने बामुश्किल बोल्डर को हाईवे से हटाया तब जाकर बामुश्किल यातायात सुचारु हुआ। यातायात सुचारु होने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। हाईवे पर अन्य स्थानों पर भी पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से यात्री व पर्यटक जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर रहे।
