🔳 विद्युत आपूर्ति ठप होने से सत्तर से अधिक परिवार परेशान
🔳 अंधेरे में डूबे हैं आधा दर्जन से अधिक गांव
🔳 मोबाइल व विद्युत संचालित उपकरण बने शोपीस
🔳 आपूर्ति बाधित होने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी ठप
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे आधा दर्जन से अधिक गांव तीन दिन से अंधेरे में डूबे हुए हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। विद्युत आपूर्ति ठप होने से सत्तर से अधिक परिवारों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ आयुष चौहान के अनुसार लाइन टूटने से आपूर्ति प्रभावित हैं। व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
स्टेट हाईवे से सटे पोखरी, ज्याडी, पटोडी, नौडा , सकदीना समेत आसपास के तमाम गांवों में तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। विद्युत संचालित उपकरण व मोबाइल शोपिश बन चुके हैं। दिन ढलने के साथ ही गांवों में अंधेरा छा जा रहा है जिससे जंगली जानवरों के गांवों तक पहुंचने का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है। लोग समय रहते घरों में दुबकने को मजबूर हो चुके हैं। आपूर्ति ठप होने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी चौपट हो चुकी है। विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। आरोप लगाया है की बारी भरकम विद्युत बिल समय पर जमा करवा लिए जा रहे हैं पर आपूर्ति सुचारु करने में लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय प्रताप सिंह गौणी, गोविंद सिंह, प्रताप सिंह, देव सिंह, गोपाल सिंह, दिलीप सिंह आदि ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गांवों की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है। जल्द आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो गांवों के लोग आंदोलन को विवश हो जाएंगे। विद्युत विभाग के एसडीओ आयुष चौहान ने बताया की मुख्य लाइन के टूटने से आपूर्ति ठप हुई है। आपूर्ति जल्द ही सुचारु की जाएगी।