🔳 पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
🔳 निर्माणाधीन पेट्रोल पंप का कार्य जल्द पूरा कर संचालन पर दिया जोर
🔳 टेंडर प्रक्रिया के बावजूद बंद पड़े कैफे पर जताई नाराजगी
🔳 15 जून तक पाडली में वैली पुल तैयार करने के भी दिए निर्देश
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने विकास कार्यों का ताबड़तोड़ निरीक्षण कर अधिकारियों को तय समय पर कार्य पूरे कर क्षेत्रवासियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। टेंडर प्रक्रिया होने के बावजूद गरमपानी में कैफे के बंद पड़े होने पर नाराजगी व्यक्त कर जल्द संचालन को कहा। सांसद ने पाडली में वैली पुल का कार्य भी पंद्रह जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। बाद में पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर मिष्ठान वितरण भी किया।
सोमवार को सांसद अजय भट्ट ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में निर्माणाधीन पैट्रोल पंप का जायजा लिया। केएमवीएन के अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा कर संचालन के निर्देश दिए। टेंडर प्रक्रिया के बावजूद कैफे के लंबे समय से बंद पड़े होने पर गहरी नाराजगी जताई। कैफे का संचालन शुरु करवाने पर जोर दिया। पैट्रोल पंप के समीप खाली पड़ी भूमि पर बलिदानी सपूत शहीद संजय सिंह बिष्ट के नाम से खेल मैदान निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने निर्माणाधीन सेनिटोरियम पाडली बाईपास का जायजा ले निर्माण कार्यों का फिडबैक लिया। अगामी पंद्रह जून तक पाडली क्षेत्र में वैली पुल निर्माण पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। गुणवत्तायुक्त कार्यो को तय समय पर पूरा करने को कहा। बाद में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की बंगाल समेत अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जीत पर खुशी व्यक्त कर मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फिरोज अहमद, दीवान सिंह जलाल, मोहन सिंह, अनूप सिंह, हरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, यशपाल आदि मौजूद रहे।