🔳 पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व ग्रामीणों ने लगाए हैं गंभीर आरोप
🔳 जिलाधिकारी को भेजा है हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र
🔳 हरकत में आया श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन
🔳 एसडीएम ने शुरु की जांच, डीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट के पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व क्षेत्रवासियों के राजस्व उपनिरीक्षक पर गंभीर आरोप लगा लामबद्व होने के बाद प्रशासन ने पूरे मामले पर जांच बैठा दी है। राजस्व उपनिरीक्षक के खिलाफ क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भी भेज कार्रवाई की मांग उठाई है। राजस्व उपनिरीक्षक के क्षेत्र में जमीनों की खरीद फरोख्त की जांच पर भी जोर दिया है।
बेतालघाट क्षेत्र में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने तथा पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व ग्रामीणों के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को शिकायती पत्र भेज कार्रवाई की मांग उठाए जाने तथा आमजन से जुड़े कार्यों को जानबूझकर लटकाना, राजकीय कार्यों को छोड़कर बाहरी बिल्डरों व प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर जमीनों की खरीद फरोख्त को प्राथमिकता देना तथा लगातार बिगड़ रहे माहौल जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद अब श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन हरकत में आ गया है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से ले राजस्व उपनिरीक्षक के खिलाफ जांच बैठा दी है। पूर्व में भी एक राजस्व उपनिरीक्षक की शिकायत सामने आने व बाद में उसे हटाए जाने के बाद अब दूसरे पटवारी की शिकायत से जुड़ा मामला सामने आने से प्रशासन सख्ते में आ गया है। वहीं बेतालघाट के पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व ग्रामीणों का ग़ुस्सा भी सातवें आसमान पर है। लोगों ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग दोहराई है। उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। अग्रिम आदेशों के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
