🔳 नींब करौरी आश्रम काकड़ीघाट में माहौल भक्तिमय
🔳 बाबा के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
🔳 कथा श्रवण को आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
🔳 व्यवस्था बनाने में जुटे रहे आश्रम प्रबंधन के सदस्य
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में कोसी नदी नदी के तट पर स्थित नींब करौरी आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा श्रवण को रोजाना आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु आश्रम पहुंच रहे हैं। देर शाम तक भजन कीर्तन का दौरा भी जारी है।
सुप्रसिद्ध नींब करौरी आश्रम काकड़ीघाट में रोजाना की तरह शुक्रवार को भी धर्माचार्यों ने यजमानों से विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के साथ देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। कथा व्यास आचार्य पदम चंद्र उपाध्याय ने श्रद्धालुओं से सच्चे मन से कथा श्रवण का आह्वान किया। कहा की ईश्वर संसार के कण कण में विराजमान है जो भी भक्त सच्चे मन से श्रीमद भागवत कथा श्रवण के साथ ही सत्य के मार्ग पर चलता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। कथा व्यास ने सनातन धर्म की रक्षा को आगे आने का भी आह्वान किया। कथा श्रवण को गरमपानी, खैरना, छड़ा, चमड़ियां, लोहाली, जौरासी, नावली, सुयालखेत, सुयालबाडी, काकड़ीघाट, सूरी, गडस्यारी, सुनियाकोट, नौगांव, बेड़गाव समेत तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। आश्रम के मुख्य पुजारी आंनद सिंह गैड़ा की देखरेख में आश्रम प्रबंधन के सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। शाम को भजन कीर्तनों के बाद प्रसाद वितरण भी हुआ। बाबा नींब करौरी के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
