🔳 कैंची धाम को बताया अलौकिक शांति का केंद्र
🔳 ध्यान लगाकर देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को की प्रार्थना
🔳 ट्रस्ट प्रबंधक से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
🔳 श्रद्धालुओं से भी कई बिंदुओं पर चर्चा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सुप्रसिद्ध कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेक देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। लोकसभा अध्यक्ष ने कैंची धाम को अलौकिक शांति का केंद्र बताया। कहा की यहां पहुंचकर सुखद अनुभूति मिली है। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत कर बाबा नीम करौरी की जीवन से जुड़ी पुस्तक भेंट की।
बाबा नीम करौरी के भक्तों में अब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नाम भी शामिल हो गया है। नैनीताल दौरे पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा के दर पर शीश झुकाए। आश्रम परिसर में कुछ देर ध्यान लगाया। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक प्रदीप साह ने लोकसभा अध्यक्ष को बाबा नीम करौरी की लीलाओं तथा कैंची आश्रम की स्थापना के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कहा की आश्रम पहुंचकर विशेष शांति की अनुभूति हुई है। दोबारा भी जल्द कैंची धाम पहुंचने की बात कही। लोकसभा अध्यक्ष ने आश्रम में मौजूद श्रद्धालुओं से भी कई बिंदुओं पर चर्चा की। उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के कमलेश उप्रेती ने उन्हें घोड़ाखाल चाय फैक्ट्री निर्मित चाय भेंट की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, एसडीएम मोनिका, तहसीलदार भुवन भंडारी, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, भाजयुमो अध्यक्ष धीरज तिवारी, शैलेश साह, पूर्व ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, अजय तिवारी, महेंद्र बिष्ट समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
