🔳 ढाई सौ से भी अधिक परिवारों का करना पड़ रहा परेशानी का सामना
🔳 गैस वाहन का इंतजार करते करते निकल जा रहा पूरा दिन
🔳 तय रोस्टर के अनुसार भी आपूर्ति न होने से चढ़ा पारा
🔳 जल्द आपूर्ति न किए जाने पर दे डाली आंदोलन की चेतावनी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे तमाम गांवों में रसोई गैस संकट गहराने से ग्रामीण है। रोस्टर के अनुसार रसोई गैस वाहन के इंतजार में ग्रामीण घंटों वाहन के इंतजार के बाद मायूस होकर वापस घरों को लौट जा रहे हैं। ग्रामीणों ने एक स्वर में जल्द गैस की आपूर्ति किए जाने की मांग उठाई है‌। चेताया है कि यदि अनदेखी की गई तो फिर गैस विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरु किया जाएगा।
रसोई गैस की समय पर आपूर्ति न होने से गांवों में हाहाकार मचा हुआ हुआ है। स्टेट हाईवे से सटे कुंजगढ घाटी के टूनाकोट, तिपोला, सुकोली, सालीखेत, कमान, चापड़ समेत आसपास के तमाम गांवों में रसोई गैस वाहन के न पहुंचने से लगभग ढाई सौ से भी अधिक उपभोक्ता परेशान हैं। स्थानीय सुनील मेहरा के अनुसार गैस की आपूर्ति को रोस्टर तैयार होने के बावजूद गांवों में आपूर्ति नहीं हो रही। गैस विभाग के कर्मचारी फोन तक नहीं उठा रहे। गांवों से लोग सिलेंडर लेकर मुख्य सड़क पर पहुंचकर घंटों तक रसोई गैस वाहन का इंतजार कर रहे हैं पर वाहन के न पहुंचने से ग्रामीणों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गैस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गहरी नाराजगी जताई है। कहा की विभाग दावे बड़े बड़े कर रहा है पर धरातल में दावे खोखले साबित हो रहे हैं। स्थानीय भावना देवी, मंजू देवी, तारा, कमला, शांति, नीमा, सरस्वती देवी, विमला देवी,सुंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, नारायण सिंह, धन सिंह, भगत सिंह आदि ग्रामीणों ने जल्द गांवों में रसोई गैस की आपूर्ति शुरु करवाए जाने की मांग की है। दो टूक कहा कि उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *