🔳 कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
🔳 जनहित के कार्य छोड़कर बिल्डरों व प्रभावशाली लोगों के कार्यों में दिलचस्पी पर जताया रोष
🔳 जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेज दंडात्मक कार्रवाई की उठाई मांग
🔳 पटवारी क्षेत्र में अब तक हुए जमीनों की खरीद फरोख्त की भी जांच पर दिया जोर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट के पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों व तमाम ग्रामीणों ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को शिकायती पत्र भेज क्षेत्र में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक पर गंभीर आरोप लगा कार्रवाई की मांग उठाई है। जिलाधिकारी को भेजे पत्र के माध्यम से बताया है कि राजस्व उपनिरीक्षक जनहित से जुड़े कार्यों को छोड़कर बाहरी बिल्डरों व प्रभावशाली लोगों के कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर राजस्व उपनिरीक्षक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग उठाई है।
बेतालघाट क्षेत्र में राजस्व उपनिरीक्षक की कार्यशैली विवादों में आ गई है। क्षेत्र के विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों व तमाम गांवों के लोगों ने राजस्व उपनिरीक्षक की कार्यप्रणाली से खिन्न होकर राजस्व उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को शिकायती पत्र भेजा है। शिकायती पत्र के माध्यम से बताया है की राजस्व उपनिरीक्षक आमजन के कार्यों को समय से न निपटाकर बेवजह लटका रहा है। राजकीय कार्यों को छोड़कर राजस्व उपनिरीक्षक बाहरी बिल्डरों व प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर जमीनों की खरीद फरोख्त को प्राथमिकता दे रहा है‌ जिससे माहौल लगातार बिगड़ते ही जा रहा है। आरोप लगाया की पूर्व में शिकायत के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व स्थानीय लोग ने जिलाधिकारी से मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। चेतावनी दी है कि यदि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो बेतालघाट तहसील मुख्यालय में ही आंदोलन शुरु कर दिया जाएगा। शिकायती पत्र में जिला पंचायत सदस्य चापड़ तरुण शर्मा, सिमलखा संजय बोहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल भंडारी, प्रधान धारी कमल सिंह जंतवाल, प्रधान रोपा दीपक रिखाडी, प्रधान घंघरेठी प्रेमा देवी, प्रधान अमेल मीना, प्रधान कोरण दीपा देवी, प्रधान घोड़ियां हल्सों गणेश चंद्र, दर्शन बिष्ट, कृपाल सिंह, हेम चन्द्र, केवल सिंह, नवीन चंद्र, पंकज सिंह, चंदन सिंह, धीरज मेहरा, जगत सिंह ललित मोहन जोशी, शंकर दत्त समेत तमाम ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *