🔳 मृतक की बहन ने सीएम, कुमाऊं आयुक्त व डीएम को भेजा पत्र
🔳 निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कर न्याय की लगाई गुहार
🔳 विवेचना अधिकारी पर डरा धमका कर बयान लेने पर जताई चिंता
🔳 लोहाली गांव निवासी युवक के आत्महत्या का मामला
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव निवासी युवक के आत्महत्या प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है‌। मृतक की बहन ने मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराए जाने की मांग उठा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत व जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से बताया की पुलिस पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उलट दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। पत्र के माध्यम से विवेचना अधिकारी के रवैए पर भी सवाल उठाए।
लोहाली गांव निवासी बालम सिंह के आत्महत्या प्रकरण तूल पकड़ गया है। मृतक के कमरे से सुसाइड नोट मिलने के बाद स्वजनों ने पुलिस को तहरीर सौंप मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। भवाली कोतवाली में मामला पंजीकृत होने के बाद अब गुरुवार को मृतका की बहन मुन्नी जलाल ने प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत व जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को संबोधित पत्र में पुलिस जांच पर भरोसा न कर स्वतन्त्र ऐंजसी से जांच करवाएं जाने की मांग उठा हड़कंप मचा दिया है‌। पत्र के माध्यम से कहा है कि पुलिस प्रशासन का पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास नहीं बल्कि दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप लगाया की गुरुवार को विवेचना अधिकारी ने बयान लेने के दौरान डराने धमकाने का प्रयास किया ऐसे में न्याय की उम्मीद नही दिख रही। मृतक की बहन ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच को स्वतंत्र ऐंजसी से जांच करवाएं जाने की मांग उठाई है ताकि मृतक के परिवार को न्याय मिल सके।

सीओ रामनगर को विवेचना का जिम्मा

लोहाली गांव निवासी युवक के आत्महत्या प्रकरण में स्वजनों की तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत होने के बाद जांच का जिम्मा सीओ रामनगर सुमित पांडे को सौंपा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी के तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पारदर्शी व निष्पक्ष जांच के निर्देश के बाद सीओ सुमित पांडे ने गुरुवार को मृतक के घर पहुंचकर विवेचना शुरु की। सीओ सुमित के अनुसार विवेचनात्मक कार्रवाई शुरु कर दी गई है‌ सभी बिंदुओं पर गहनता से विवेचना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *