🔳 जंगलों को आग से बचाने को वन विभाग ने चलाया अभियान
🔳 कपिलेश्वर वन क्षेत्र के कक्ष संख्या दस में जुटे वनकर्मी
🔳 आसपास के गांवों के लोगों को भी किया गया जागरुक
🔳 जंगलों में आग की सूचना समय पर उपलब्ध कराने की अपील
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

जंगलों को आग से बचाने को उत्तरी गौला रेंज के कपिलेश्वर वन क्षेत्र के कक्ष संख्या दस में वन विभाग ने मोटर मार्ग किनारे फैले पीरुल को इकठ्ठा कर निस्तारण किया। दिनभर चले अभियान के तहत गांवों के लोगों को भी जंगलों को आग से बचाने को जागरुक किया गया। ग्रामीणों से जंगलों में आग की सूचना समय पर उपलब्ध कराने की अपील भी की गई।
सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट की अगुवाई में उत्तरी गौला रेंज की विशेष टीम कपिलेश्वर वन क्षेत्र के कक्षा संख्या दस में पहुंची। वनकर्मियों की टीम ने वन क्षेत्र के नजदीक से होकर निकल रहे मोना – कपिलेश्वर मोटर मार्ग पर जगह जगह गिरे पीरुल को इकठ्ठा कर कड़ी निगरानी में निस्तारण किया। करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आसपास के गांवों के लोगों को भी जंगलों की निगरानी करने तथा आग की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने का आह्वान किया ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके तथा जंगलों को बचाया जा सके। गांवों के लोगों से कूड़ा निस्तारण आदि में भी गंभीरता बरतने की भी अपील की गई। वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान वन दरोगा संजय टम्टा, वन आरक्षी विपिन बिष्ट धर्मानंद शर्मा, मनोज कैड़ा, नंद किशोर, नवीन सनवाल, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *