🔳 डीडीओ ने किया चोर्सा – दूनीखाल – रातीघाट मोटर मार्ग का निरीक्षण
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों ने पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने समेत कई अन्य समस्याएं गिनाई
🔳 विभागीय अधिकारियों ने दिलाया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व कैंची क्षेत्र के जाम से निजात दिलाने को निर्माणाधीन चोर्सा – दूनीखाल – रातीघाट मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त रास्तों, पेयजल लाइनों व सुरक्षात्मक कार्यों का डीडीओ ने विभागीय टीम के साथ निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों को मूल रुप में लाने का भरोसा पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को दिलाया। निरीक्षण रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
सोमवार को डीडीओ गोपाल गिरी ने विभागीय टीम के साथ चौर्सा – दूनीखाल – रातीघाट मोटर मार्ग का औचक निरीक्षण किया। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने विभागीय टीम को मोटर मार्ग के चौड़ीकरण व अन्य कार्यों में आकर क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन, गांव के रास्ते तथा ध्वस्त सुरक्षा कार्य दिखाएं। पंचायत प्रतिनिधियों ने चंबला तोक में रहने वाले पच्चीस से अधिक परिवारों की आवाजाही को सीसी निर्माण, सुधारीकरण तथा निर्माण कार्यों की जद में आई पेयजल लाइनों को तत्काल दुरुस्त करवाएं जाने पर जोर दिया। डीडीओ गोपाल गिरी ने सकारात्मक कार्रवाई के साथ मोटर मार्ग निर्माण की जद में आकर क्षतिग्रस्त हुई परिसंपत्तियों को दोबारा उसी रुप में लाने का भरोसा दिलाया। कार्यदाई संस्था को भी गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, बीडीओ पंकज जोशी, ग्राम प्रधान किशोर ढैला, रविनंदन, पीयूष समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *