🔳 अशोक लीलैंड कंपनी में अप्रेंटिस करेंगे प्रशिक्षार्थी
🔳 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेतालघाट में लगा मेला
🔳 आइटीआइ प्रबंधन ने जताया कंपनी का आभार
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लेगे अप्रेंटिस रोजगार मेले में अशोक लीलेंड कंपनी के लिए सोलह प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया। अप्रेंटिस रोजगार मेला लगाए जाने पर प्रशिक्षण संस्थान प्रबंधन ने कंपनी के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कंपनी के अधिकारियों ने भी समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों का भरोसा दिलाया।
सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में लगे अप्रेंटिस रोजगार मेले का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्य सीमा कुमार व प्लेसमेंट अधिकारी राजेंद्र पांडे व कंपनी के एचआर पारुल बडोला ने संयुक्त रुप से किया। वक्ताओं ने दुर्गम क्षेत्रों में अप्रेंटिस रोजगार मेले लगाए जाने पर अशोक लीलेंड कंपनी का आभार व्यक्त किया। कहा की ऐसे मेलों से प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के बाद कैंपस से ही अप्रेंटिस व रोजगार प्राप्त करने में आसानी होती है। मेले में रामनगर दो परिवार से पहुंचे प्रशिक्ष्ठियों ने प्रतिभा किया अशोक का लीलैंड अशोक लीलैंड कंपनी के 50 मैनेजर विकास जांगरा मैन्युफैक्चरिंग सहायक मैनेजर दीपक कुमार जोशी ने प्रशिक्षण दिया से लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा ली प्लेसमेंट अधिकारी राजेंद्र पांडे ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मेलों से सुदूर क्षेत्र के प्रशिक्षार्थी को लाभान्वित होने में मदद मिलेगी। इस दौरान कमल पाठक, हरीश मिश्रा, हरिप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *