🔳 विद्यार्थियों व गुरुजनों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ
🔳 मौना गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में हुई गोष्ठी
🔳 कई महत्वपूर्ण जानकारियां की गई साझा
🔳 धरा को हरा भरा बनाने को मिलजुल कर कार्य करने की अपील
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोना में हुई गोष्ठी में विद्यार्थियों को वनाग्नि से मानव जीवन को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से पहुंच रहे नुकसान की जानकारी दी गई। वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी ने शिक्षकों व विद्यार्थियों से जंगलों में आग की सूचना उपलब्ध कराने की अपील की ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।
उत्तरी गोला रेंज के प्यूडा अनुभाग के कपिलेश्वर बीट में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय मौना में हुई गोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय कुमार व वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने संयुक्त रुप से किया। प्रधानाचार्य ने जंगलों की आग को बड़ी चिंता बताते हुए समय रहते जंगलों को बचाने को जरुरी बताया। कहां कि वन है तो हम हैं। वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने कई अहम जानकारियां साझा की। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों को साझा किया। विद्यार्थियों व गुरुजनों से किसी भी जंगल में आग की सूचना तत्काल वन विभाग को उपलब्ध कराने की अपील की। बताया की अराजक तत्व जंगलों को आग के हवाले कर रहे हैं जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जंगल को नुकसान पहुंचने से पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचता है। मिलजुल कर जंगलों को बचाने का संकल्प भी दिलाया। बाद में वन विभाग की टीम ने फड़का नदी व सड़क किनारे फायर ड्रिल का कार्य किया। इस दौरान मुकुल तिवारी, राजेंद्र प्रसाद पंत, सुशीला हर्बोला, राधिका, हेमलता रावत, ममता साह, कृपाल सिंह, पूरन मेलकानी, बृजेश विश्वकर्मा, विपिन बिष्ट, सुखदेव सिंह, बसंत बल्लभ, रोहित, कुंदन, पंकज, धर्मानंद शर्मा आदि मौजूद रहे ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *