🔳 देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन
🔳 होटल व रैस्टोरेंटो संचालकों को सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की मांग
🔳 सिलेंडर न मिलने से व्यवसाय प्रभावित होने पर जताई चिंता
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति किए जाने की मांग को लेकर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने श्री कैंची धाम तहसील के तहसीलदार को ज्ञापन सौंप बाजार क्षेत्रों में व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति किए जाने की मांग उठाई है। बताया की सिलेंडर न मिलने से होटल व रेस्टोरेंटों बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं।
गुरुवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पनौरा की अगुवाई में व्यापारियों ने तहसील भुवन चंद्र भंडारी को ज्ञापन सौंप बताया की हाईवे पर स्थित गरमपानी, खैरना, छड़ा, रातीघाट, नावली, जौरासी, चमड़ियां, सुयालखेत समेत तमाम बाजार क्षेत्रों में व्यवसायिक गैस सिलेंडरों का संकट गहरा गया है। होटल व रेस्टोरेंटों संचालकों को सिलेंडर उपलब्ध न होने से दुकानें बंद करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं कई घरेलू गैस उपभोक्ताओं को ओटीपी उपलब्ध न होने से सिलेंडर से वंचित होना पड़ रहा है। व्यापारियों ने तहसीलदार से व्यापारियों के हित में ठोस कदम उठाने तथा समस्या का समाधान किए जाने की मांग उठाई है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत जलाल, पूर्व ग्राम प्रधान कन्नू गोस्वामी, रवि पिनारी, गंगा सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *