🔳 अस्पताल में महज होमगार्ड को देख चढ़ा लोगों का पारा
🔳 हंगामे होने व सीएमओ को सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी
🔳 ब्लॉक प्रमुख की पत्नी व छड़ा खैरना से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं नीतू
🔳 सीएचसी प्रबंधन के लापरवाह रवैए पर क्षेत्रवासियों में रोष
🔳 सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण, तलब की सीसीटीवी फुटेज
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी प्रबंधन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख की पत्नी व छड़ा खैरना से क्षेत्र पंचायत सदस्य नीतू साह का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने पर स्वजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे तो एक भी स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सक नहीं मिला। एकमात्र होमगार्ड के भरोसे अस्पताल छोड़े जाने पर स्वजनों व स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। हो हल्ला होने पर बामुश्किल चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे तब जाकर बामुश्किल क्षेत्र पंचायत सदस्य का उपचार शुरु हो सका।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में प्रबंधन का एक बार फिर लापरवाह रवैया सामने आया है। गुरुवार शाम ब्लॉक प्रमुख अंकित साह की पत्नी व छड़ा खैरना से क्षेत्र पंचायत सदस्य नीतू साह को ही अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का सामना करना पड़ा। एकाएक ब्लड प्रेशर बढ़ने पर जब स्वजन नीतू को अस्पताल लेकर पहुंचे तो अस्पताल से चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह व साथ में पहुंचे अन्य स्वजनों व क्षेत्रवासियों ने अस्पताल में महज एक होमगार्ड के मिलने पर गहरा रोष जताया। हंगामा होने व मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरीश पंत को सूचना देने के बाद बामुश्किल चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल पहुंचे तब जाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य का ईलाज शुरु हो सका। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई। व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने मामले में कड़ी कार्रवाई पर जोर दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरीश पंत के अनुसार डूयूटी में तैनात लापरवाह चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण दिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज भी मंगवा ली गई है। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *