🔳 एसडीएम व तहसीलदार ने किया संयुक्त निरीक्षण
🔳 कई सेंटरों से नदारद मिली रेट लिस्ट, कई तय लोकेशन से मिले बाहर
🔳 प्रशासन की एकाएक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
🔳 लेहड़ा क्षेत्र में कोसी नदी पर संचालित उपखनिज पट्टे पर भी मारा छापा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन की टीम ने बेतालघाट क्षेत्र में ताबड़तोड़ चैकिंग अभियान चलाया। प्रशासनिक टीम ने बेतालघाट मुख्य बाजार में पांच काॅमन सर्विस सेंटरों व लेहड़ा क्षेत्र में कोसी नदी पर संचालित उपखनिज पट्टे में छापा मारा। एकाएक हुई प्रशासनिक कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
गुरुवार को श्री कैंची धाम तहसील की एसडीएम मोनिका व तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी ने बेतालघाट क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। बाजार क्षेत्र में संचालित काॅमन सर्विस सेंटरों का एक एक कर निरीक्षण किया। कई सीएससी सेंटर तय लोकेशन में संचालित होते नहीं मिले साथ ही सेंटरों में रेट लिस्ट भी नदारद मिली। सेंटर संचालकों को नियमानुसार सेंटर संचालन के निर्देश दिए गए। एसडीएम मोनिका ने बताया की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। सीएससी सेंटरों के निरीक्षण के बाद प्रशासन की टीम ने लेहड़ा क्षेत्र में कोसी नदी पर संचालित उपखनिज पट्टे पर छापा मारा। टीम ने सीसीटीवी, शौचालय, सीमा पीलर आदि का जायजा लिया। पट्टा संचालक को नियमों के उल्लघंन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रशासन के एकाएक चले अभियान से पट्टा संचालकों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम मोनिका के अनुसार छापेमारी लगातार जारी रहेगा।
