🔳 विशेषज्ञों ने बीज की बुआई समेत कई अहम जानकारियां भी की साझा
🔳 बेतालघाट ब्लॉक की दस पंचायतों को किया गया लाभान्वित
🔳बीज से उत्पादित उपज को बाजार उपलब्ध कराने भी की जाएगी मदद
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
आजीविका संवर्धन हेतु जलवायु अनुकुल सतत् कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहन योजना के तहत बेतालघाट ब्लॉक के दस ग्राम पंचायतों में संचालित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजिविका में बढ़ोतरी को उन्नत प्रजाति के हल्दी व मिर्च के बीज वितरित किए गए। विशेषज्ञों ने बीज की बुआई समेत कई अहम जानकारियां भी साझा की।
सोसायटी फाॅर उत्तरांचल डेवलपमेंट एंड हिमालयन एक्शन (सुधा) के तत्वावधान में आजीविका संवर्धन हेतु जलवायु अनुकुल सतत् कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहन योजना के तहत बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा, लोहाली, उल्गौर, जाख, मल्लाकोट, चौरसा समेत दस ग्राम पंचायतों में संचालित 80 महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं को संयुक्त खेती कार्यक्रम से जोड़ सवर्णा प्रजाति की हल्दी व मान्या प्रजाति की मिर्च के बीच वितरित किए गए। कार्यक्रम समन्वयक हेमा नेगी ने बताया कि बीज से उत्पादित उपज को बाजार उपलब्ध कराने में भी संस्था महिला समूहों की मदद करेगी। समूह से जुडी महिलाओं को भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम समन्वयक के अनुसार लगभग दो सौ कुंतल बीज वितरित किया गया है।
