🔳 जावा सेरा गांव में संविधान निर्माता को किया गया याद
🔳 उनके बताए मार्ग पर चलने का किया गया आह्वान
🔳 संविधान निर्माता के जयकारों से गूंजी कोसी घाटी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के जावा सेरा गांव में आंबेडकर ग्रामीण उत्थान समिति के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में भारत रत्न डा. भीम राव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मीमांसा आर्या ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर संविधान निर्माता के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कहा की बाबा साहब ने गरीबों को समाज की प्रथम पंक्ति में सम्मान दिलाने को अभूतपूर्व कार्य किए।
जावा सेरा गांव में भारत रत्न डा. भीम राव आंबेडकर को याद कर उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। क्षेत्रवासियों ने भारत रत्न के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया। युवक कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मीमांसा आर्या ने भारत रत्न के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि भीमराव आंबेडकर ने महिला शिक्षा के लिए खूब संघर्ष किया। संविधान में भी बेटियों के लिए शिक्षा पर जोर दिया। भारत रत्न का मामला था कि शिक्षा ही प्रगति का द्वार है। राष्ट्रीय सचिव ने लोगों से मिलजुल कर संविधान निर्माता के सपनों को साकार करने का आह्वान किया। इस दौरान बीआर कालाकोटी, डा. ममता मेहता, रचना गोस्वामी, रवि कुमार, भरत भूषण, रवि कुमार, भारत आर्या, विमल कुमार, नवीन आर्या, लीला राम, महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
