🔳 उत्तरी गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ने किए ताबड़तोड़ निरीक्षण
🔳 वनीकरण क्षेत्रों व बाउंड्री पिलरों के भी देखें हालात
🔳 कपिलेश्वर वन विश्राम गृह के हालातों पर जताई चिंता
🔳 वन कर्मियों को वनाग्नि पर अंकुश लगाने को अलर्ट मोड पर रहने को किया निर्देशित
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
उत्तरी गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ने प्यूडा अनुभाग के कपिलेश्वर बीट का निरीक्षण कर कर्मचारियों को जंगलों को आग से बचाने को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। वन विश्राम गृह की जीर्णशीर्ण हालत पर चिंता व्यक्त कर मरम्मत को प्रस्ताव तैयार करने को कहा। चौड़ा सिद्ध फायर स्टेशन का भी जायजा लिया।
मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने कपिलेश्वर बीट का औचक निरीक्षण किया। वन कर्मियों को वनाग्नि पर रोकथाम को अलर्ट मोड पर रहने तथा सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मोरपत्यूरी बीट के बाउंड्री पिलर का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वन क्षेत्राधिकारी ने चौड़ा सिद्ध फायर क्रू स्टेशन का जायजा ले बीट प्रभारी से लगातार मॉनिटरिंग करने व रोजाना की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। दो वनीकरण क्षेत्रों का निरीक्षण कर वनीकरण क्षेत्रों को वनाग्नि से बचाव को विशेष अहतिहात बरतने को निर्देशित किया। चेताया कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पूरन चंद्र मेलकानी, सुनील पुरोहित, बसंत बल्लभ पांडे, खष्टी कुमार, महेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
