🔳 प्रदेश अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
🔳 महिला सभागार में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
🔳 डा. भीम राव आंबेडकर के आदर्शों को भी आत्मसात करने का आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित महिला सभागार में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने शपथ दिलाई। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने की अपील भी की। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठनात्मक मजबूती को मिलजुलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।
मंगलवार को महिला सभागार में व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान व शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की। कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जलाल, महामंत्री भगवान गौणी समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से व्यापारियों के हितों की रक्षा को बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान भी किया गया। वक्ताओं ने डा. भीम राव आंबेडकर की जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला महामंत्री हर्षवर्धन पाण्डेय, प्रवीण पटवाल, पंकज जोशी, संरक्षक अंकित साह अतुल अशोक भण्डारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, प्रहलाद खत्री, मनोहर बिष्ट, रक्षित साह, भुवन तिवारी, दिनेश पडलिया, भाष्कर तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *