🔳 नागपुर में प्री कमीशन कोर्स में किया शानदार प्रदर्शन
🔳 वर्तमान में जीआइसी ढोकाने में शारीरिक शिक्षक के पद पर हैं तैनात
🔳 दीपक की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल
🔳 शिक्षक संघ समेत गुरुजनों ने भी व्यक्त की खुशी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में तैनात शारीरिक शिक्षक ने एनसीसी के सीनियर डिवीजन के तहत ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी नागपुर में प्री कमीशन कोर्स को सफलता पूर्वक प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की मानद उपाधि प्राप्त कर ली है। शिक्षक की सफलता पर शिक्षक संघ समेत विद्यालय में तैनात गुरुजनों ने खुशी व्यक्त की है।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में शारारिक शिक्षक दीप कुमार ने नागपुर में हुई ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में हुए प्री कमीशन कोर्स में नेतृत्व क्षमता, शारिरिक दक्षता व सैन्य कौशल में शानदार प्रदर्शन कर लेफ्टिनेंट का सम्मान प्राप्त किया है। दीपक कुमार अब 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात होंगे। दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, गुरुजनों व एनसीसी प्रशिक्षण को दिया है। कहा की अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व चरित्र निर्माण से कठिन से कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। दीपक की सफलता से विद्यालय में भी खुशी का माहौल है। मनीष चंद्र त्रिपाठी, राज नारायण सिंह धामी, अमित कांडपाल, सुरेन्द्र सिंह अधिकारी, संजय वर्मा व रामगढ़ ब्लॉक की शिक्षक संघ कार्यकारिणी ने दीपक कुमार की सफलता पर खुशी व्यक्त कर इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *