🔳 लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण हटाने को बनाई रणनीति
🔳 आसपास अतिक्रमण का प्रयास करने वालों पर भी होगी कार्रवाई
🔳 आश्रम के मुख्य गेट पर दुकाननुमा टिनशेड लगने से मचा है हड़कंप
🔳 मामले के तूल पकड़ने पर हरकत में आया लोक निर्माण विभाग
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध नीब करौरी आश्रम के मुख्य गेट पर अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ गया है। मुद्दा जोरशोर से उठने के बाद लोक निर्माण विभाग अतिक्रमण हटाने की रणनीति तैयार कर ली है। विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रदीप जोशी के अनुसार अतिक्रमण तत्काल हटवाया जाएगा। आसपास अतिक्रमण करने का प्रयास करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
काकड़ीघाट क्षेत्र में जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा नीब करौरी आश्रम में रोजाना देश विदेश से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देख मुनाफे के फेर में अतिक्रमणकारी भी सक्रिय हो गए हैं। आश्रम के आसपास की जमीनों को कब्जाने के लिए बीते दिनों आश्रम के मुख्य गेट के समीप ही दुकाननुमा टिनशेट लगा दिया गया। रातों-रात टिन शेड लगाकर अतिक्रमण किए जाने से मंदिर प्रबंधन भी सख्ते में आ गया। आश्रम पहुंचे बाबा भक्तों भी अतिक्रमण देख चकित रह गए। श्रद्धालुओं ने आश्रम गेट पर अतिक्रमण पर गहरी नाराजगी जताई तथा अतिक्रमण ध्वस्त किए जाने की मांग उठाई। मामले के तूल पकड़ने पर लोनिवि भी हरकत में आ गया है। विभागीय अधिकारियों ने सुप्रसिद्ध आश्रम के समीप किए गए अतिक्रमण को हटाने की तैयारी कर ली है बकायदा आसपास अतिक्रमण की तैयारी में जुटे अतिक्रमणकारियों को भी चिह्नित करने की रुपरेखा तैयार कर ली है। अपर सहायक अभियंता आश्रम के आसपास अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही अतिक्रमण को ध्वस्त करेंगे। आसपास अतिक्रमण के लिए प्रयास करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।