🔳 भोर्यो बैंड क्षेत्र में हुई दुर्घटना में दोनों युवक हुए चोटील
🔳 आए दिन दुर्घटना से स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी
🔳 एनएच विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भोर्या बैंड क्षेत्र में सड़क किनारे फेंकें गए क्रश बैरियर से बाइक सवार दो युवक टकराकर रपट गए। दुर्घटना में दोनों युवकों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। हाईवे किनारे क्रश बैरियर फेंके जाने पर क्षेत्रवासियों ने गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की एनएच प्रशासन की लापरवाही आवाजाही करने वालों पर भारी पड़ रही है।
रामपुर दडियाल, उत्तर प्रदेश निवासी अर्जुन व कार्तिक बीते गुरुवार को बाइक यूपी 38 एजे 5320 में सवार होकर कैंची धाम में दर्शन के बाद छड़ा बाजार में यात्री विश्राम को रुक गए। शुक्रवार को दोनों वापसी करने लगे। दोनों हाईवे पर भोर्यो बैंड क्षेत्र में तीखे मोड़ पर पहुंचे ही थे की सड़क किनारे फेंकें गए क्रश बैरियर से टकरा गए। क्रश बैरियर से टकराते ही बाइक असंतुलित होकर हाईवे पर रपटती चली गई। हादसे में दोनों युवक चोटील हो गए। आवाजाही कर रहे लोगों ने बाइक सवार दोनों युवकों को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने सरकारी संपत्ति को हाईवे किनारे फेंकें जाने पर गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की क्रश बैरियर से आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही है बावजूद एनएच विभाग अनदेखी पर आमादा है।
