🔳 शाम लगभग सात बजे साफ सफाई व आरती के बाद खोला गया आश्रम
🔳 बाबा भक्तों ने शाम को टेका बाबा के दर पर मत्था
🔳 बुधवार से रोजाना की तरह शुरु होगा आश्रम में प्रवेश
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

चंद्र ग्रहण के कारण सुप्रसिद्ध कैंची धाम के कपाट लगभग तेरह घंटे बंद रहे। शाम सात बजे ग्रहण हटने के बाद आश्रम परिसर में साफ सफाई तथा पूजा अर्चना व आरती के बाद मंदिर के कपाट खोले गए। मंदिर प्रबंधन के अनुसार बुधवार से रोजाना की तरह श्रद्धालु आश्रम में प्रवेश कर सकेंगे।
मंगलवार को चंद्र ग्रहण के कारण सूतककाल लगने से सुबह छह बजे के आसपास सुप्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम के कपाट बंद कर प्रवेश पर रोक लगा दी गई। कैंची पहुंचे श्रद्धालुओं ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से ही मत्था टेका। शाम करीब सात बजे के आसपास आश्रम परिसर में साफ सफाई व आरती के बाद कपाट खोले गए। कई श्रद्धालु शाम तक कपाट खुलने के इंतजार में रुके रहे। कपाट खुलने के बाद बाबा भक्तों ने बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेका। मंदिर ट्रस्ट के शैलेश साह के अनुसार बुधवार को सुबह आरती के बाद आश्रम रोजाना की तरह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।