🔳 परिवहन, राजस्व व पुलिस टीम ने चलाया संयुक्त अभियान
🔳 23 वाहन चालकों के किए गए ताबड़तोड़ चालान
🔳 हाईवे पर एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तेज रफ़्तार वाहनों पर शिकंजा कसने व यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहनों चालकों पर कार्रवाई को परिवहन, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ चालान कर वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया। संयुक्त टीम के एकाएक चले अभियान से हड़कंप मचा रहा।
सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ने श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन व खैरना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर छड़ा, कैंची, खैरना, गरमपानी, भवाली आदि क्षेत्रों में विशेष चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, बगैर हेलमेट, अधूरे कागजात, मानक से अधिक यात्री लेकर दौड़ रहे वाहन चालकों पर शिकंजा कसा गया। संयुक्त टीम ने 23 वाहन चालकों के चालान कर जुर्माना लगाया। यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई। परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार व उपजिलाधिकारी मोनिका ने बताया की हाईवे पर अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लघंन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी, चौकी प्रभारी रमेश पंत, राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल, राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे, राजेंद्र सती, जगदीश धामी आदि मौजूद रहे।
