🔳 हाईवे से सटे सुनियाकोट गांव में मची होली महोत्सव की धूम
🔳 मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण
🔳 बुजुर्गो ने होली गायन के माध्यम से दिए आर्शीवचन
🔳 बेतालघाट के धारी गांव में लक्ष्मी उद्यान समूह ने किया गायन
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे सुनियाकोट व बेतालघाट ब्लॉक के धारी गांव में होली महोत्सव पर झोडा गायन ने समां बांधा। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने भी धमाल मचाया। शाम को मंदिर परिसर में भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा।
हाईवे से सटे सुनियाकोट गांव में महिलाओं ने पारंपरिक झोडा गायन से होली महोत्सव का शुभारंभ किया। खोल दे माता खोल किवाडा……… खोल दे माता खोल भवानी…….. की शानदार प्रस्तुति दी। आसपास के गांवों की महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। बुजुर्ग महिलाओं ने होली गायन के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को आशीर्वाद दिया। शाम को मंदिर में भजन कीर्तनों ने समां बांधा। प्रसाद वितरण भी किया गया। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार पारंपरिक गायन पर महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान दीवानी देवी, आशा देवी, किशनी देवी, माधवी देवी, नरुली देवी, कमला, गीता, गंगा नंदी, लीला, लक्ष्मी, शांति आदि जुटी रही। बेतालघाट ब्लॉक के धारी गांव में भी होली महोत्सव की धूम मची रही। रंग बरसे भीगे चुनर वाली ……… रंग बरसे ……… होली गीत पर लक्ष्मी उद्यान समूह से जुड़ी महिलाएं खूब थिरकी। इस दौरान पिंकी भट्ट, देवकी देवी, भगवती भट्ट, बीना, शांति, तारा पांडे, शांति जोशी, कलावती भट्ट, पंकज, दीप, राजू, गिरीश जोशी आदि मौजूद रहे।