🔳 सिरसा गांव के होलियारों ने घर घर जाकर किया गायन
🔳 बुजुर्गो से लिया आशीर्वाद, मंदिरों में हुए भजन कीर्तन
🔳 आसपास के गांवों में भी गायन कर दिया एकजुटता का संदेश
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव में होली पर्व की धूम मची है। प्रतिवर्ष की भांती इस वर्ष भी होलियारों की टोली ने घर घर जाकर होली गायन किया। लोगों ने होलियारों का स्वागत किया। बुजुर्गो से आशीर्वाद लेने के बाद होलियारों की टोली ने गांव के मंदिर में भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय कर दिया।
रविवार को सिरसा गांव से होल्यारो की टोली ने घर घर जाकर होली गायन से समां बांधा। होल्यारो की टीम ने समीपवर्ती नैनीपुल, खीनापानी व चौनीखेत गांव पहुंचकर लोगों को शुभाशीष दी। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। हाईवे पर वरिष्ठ व्यापारी कुबेर सिंह जीना के आवास पर होलियारों का स्वागत किया गया। होलियारों ने गण छोडी दे लंका रावणा…….. मंदोदरी रावणा समझाने आई……..। समेत तमाम गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। बाद में मंदिर परिसर में भी होली गायन के बाद भजन कीर्तन हुए। प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान सिरसा, खीनापानी, चौनीखेत, घर घर जाकर। महेंद्र सिंह, हरेश्वर सिंह, पंकज सिंह, दिलिप सिंह, रोहित सिंह, इंद्र सिंह जीना, राजेंद्र नेगी, नारायण सिंह, आंनद सिंह, बचे सिंह, जीवन सिंह, सूरज आदि मौजूद रहे।