🔳 सरकारी दीवार तोड़कर पत्थर चुराने का किया था विरोध
🔳 युवक ने तस्करों के चंगुल से भागकर बामुश्किल बचाई जान
🔳 तस्करों ने वाहन के नीचे कुचलने की दे डाली धमकी
🔳 जाख – बुधलाकोट मोटर मार्ग पर हुई घटना से मचा हड़कंप
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले जाख बुधलाकोट मोटर मार्ग पर सरकारी दीवार से पत्थर चुरा रहे तस्करों को रोकने पर तस्कर स्थानीय युवक पर हमलावर हो गए। युवक के साथ मारपीट के बाद उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर डाली। घायल युवक ने बामुश्किल तस्करों के चंगुल से निकलकर जान बचाई। एकाएक हुई घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
कोसी घाटी में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हो चुके हैं। माफिया अब आम आदमी तक पर हमलावर हो जा रहे हैं। शनिवार को बुधलाकोट गांव निवासी चंदन अपनी बाइक से जाग गांव से बुधलाकोट गांव की ओर रवाना हुए। मोटर मार्ग पर कुल लोग सड़क से लगी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त कर उसके पत्थर पिक-अप वाहन में भरते देखें जाने पर चंदन ने आपत्ति की तथा सरकारी दीवार को न नुकसान न पहुंचाने की बात कहीं। चंदन के अनुसार इसी बीच वाहन चालक व उसके दो साथियों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद बाइक में भी तोड़फोड़ कर डाली तथा पिक-अप वाहन से कुचलने की धमकी भी दे डाली । बताया की बामुश्किल वह जान बचाकर तस्करों के चंगुल से भागा। चंदन ने तीनों तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। मोटर मार्ग पर हुई घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने भी सरकारी दीवार को नुकसान पहुंचाकर पत्थर तस्करी करने व गांव के युवक के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया है। चौकी प्रभारी खैरना रमेश पंत के अनुसार तहरीर मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तस्करों को बख्सा नहीं जाएगा।