🔳 घोड़ियां हल्सों ग्राम पंचायत में हुई महत्वपूर्ण बैठक
🔳 कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी हुई विस्तार से चर्चा
🔳 बकरी व मुर्गी पालन से भी आजिविका में बढ़ोतरी पर दिया गया जोर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के घोड़ियां हल्सों गांव में हुई बैठक में अजीज प्रेमजी फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित कार्यो पर चर्चा की गई। फाउंडेशन से पहुंचे कृषि विशेषज्ञों ने कई अहम जानकारियां साझा की। किसानों ने पिछले दो वर्षों में गांव में करवाए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
ग्राम प्रधान गणेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अजीज प्रेमजी फाउंडेशन से पहुंचे मुख्य अतिथि राजीव ने ग्राम पंचायत के कठेला, खिलू, चलकिया, घोड़ियां टापू आदि तोको में फाउंडेशन के तत्वावधान में हुए कार्यो की समीक्षा की। किसानों ने मिर्च, बीन, मटर, सिंचाई टैंक तथा पाॅलीहाऊस निर्माण के कार्यो से लगातार आजिविका में बढ़ोतरी की बात कही। ग्राम प्रधान गणेश चंद्र ने कहा की फाउंडेशन के पुष्कर सिंह व संतोष कुमार की लगातार निगरानी व कड़ी मेहनत से किसान लाभान्वित हो रहे हैं। बैठक में मुर्गी व बकरी पालन से आय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन कश्मीरा, नंद किशोर, गिरधारी लाल, प्रेम चंद्र, उमा शंकर, भागीरथ, जगदीश चंद्र, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।