🔳 पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग
🔳 श्री कैंची धाम तहसील की एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
🔳 ग्रामीणों के बिमारी की जद में आने का जताया अंदेशा
🔳 रामगढ़ ब्लॉक के चोपड़ा क्षेत्र में संचालित है हाॅटमिक्स प्लाॅट
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के चोपड़ा क्षेत्र में हाॅटमिक्स प्लाॅट का धुंआ गांव तक पहुंचने से ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने श्री कैंची धाम तहसील की एसडीएम को पत्र सौंप मामले में कार्रवाई पर जोर दिया है। पत्र के माध्यम से बताया है की धुएं से गांव में रहना मुश्किल होता जा रहा है‌।
चोपड़ा क्षेत्र में संचालित हाॅटमिक्स प्लाॅट आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। आसपास के गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मोनिका को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेजकर हाॅटमिक्स प्लाॅट से निकल रहे ज़हरीले धुएं से सामने आ रही समस्याओं की जानकारी दी है। ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि हाॅटमिक्स प्लाॅट से निकल रहा धुएं ने गांव में रहना मुश्किल कर दिया है। गांवों के लोगों को स्वास की बिमारी के जद में आने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है‌। ज्ञापन में ग्राम प्रधान चोपड़ा ललिता, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज कुमार, प्रताप राम, किसन लाल, सुंदर लाल, नंद किशोर, गिरीश चंद्र, विनोद कुमार, सुरेश चंद्र, जीवन राम, गीता देवी, भावना, पूजा, भावना, बबीता, डौली, रजनी, शोभा, गीता देवी, सरस्वती देवी, शोभा देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।