🔳 जान जोखिम में डाल आवाजाही बनी मजबूरी
🔳 जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों में नाराजगी
🔳 सुध न लिए जाने से बड़ी दुर्घटना का जताया अंदेशा
🔳 जल्द सड़क की हालत में सुधार न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग से दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले सिल्टोना – ब्यासी मोटर मार्ग की बदहाली से दुर्घटना का जोखिम बढ़ गया है। ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण सड़क की अनदेखी पर गहरी नाराजगी जताई है। जल्द हालत में सुधार न होने पर बड़ी दुर्घटना का अंदेशा जताया है।
सिल्टोना, ब्यासी, दड़माडी, नौडा, बारगल, कफूल्टा, बजेडी, जजूला समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण सिल्टोना ब्यासी मोटर मार्ग जिम्मेदारों की अनदेखी से कराह रहा है। लंबे समय से मोटर मार्ग जर्जर हालत में है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। जगह जगह गड्डे दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं। गांवों के लोग जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके है। किसान भी इसी मार्ग से उपज को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तक पहुंचाते हैं पर सड़क की बदहाली से किसान भी परेशानियों का सामना करने को मजबूर हो चुके हैं। मोटर मार्ग पर सुरक्षित आवाजाही के प्रबंध भी न के बराबर है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दो पहिया वाहन सवार भी अनदेखी का सामना करने को मजबूर हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय कुमार, राजेंद्र कुमार, प्यारे लाल, महेश कुमार, पुष्कर कुमार, रोशन लाल, गिरीश कुमार, मदन राम, हेम चंद्र हिमांशु आदि ने मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई है। जल्द मोटर मार्ग को दुरुस्त किए जाने पर जोर दिया है‌ चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।