🔳 आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होते होते बच रहे वाहन
🔳 जाम की स्थिति पैदा होने से आवाजाही करने वाले परेशान
🔳 संकेतांक व चेतावनी बोर्ड ने लगे होने से बढ़ता जा रहा खतरा
🔳 खतरा टालने को ठोस उपाय किए जाने की उठी मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
कुमाऊं की लाइफ लाइन यानि अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में पत्थरों व मलबे के ढेर से दुर्घटना का जोखिम बढ़ गया है। हाईवे संकरा होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच रहे पर एनएच प्रशासन अनदेखी पर आमादा है। क्षेत्रवासियों ने उक्त स्थान पर संकेतांक व चेतावनी बोर्ड लगाए जाने पर जोर दिया है।
हाईवे पर आवाजाही खतरनाक हो चुकी है बावजूद जिम्मेदारों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। रामगाढ़ क्षेत्र में नवदुर्गा मंदिर के समीप हाईवे पर किए जा रहे निर्माण कार्य के कारण सड़क पर मलबे व पत्थरों का ढेर लगा दिए जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। रोजाना वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच रहे हैं। दिनभर में कई बार जाम की स्थिति भी पैदा हो जा रही है पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। रात के समीप खतरा दोगुना बढ़ जा रहा है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला सचिव गोधन सिंह बर्गली ने आरोप लगाया की मलबे व पत्थरों के ढेर के आसपास किसी प्रकार का संकेतांक व चेतावनी बोर्ड तक स्थापित नहीं किया गया है जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रही बावजूद अधिकारी लापरवाही पर आमादा है। स्थानीय रघुराज सिंह बर्गली, लक्ष्मण सिंह, मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह नेगी, फिरोज अहमद, मनोज बिष्ट, संजय सिंह, बिशन सिंह जंतवाल आदि ने खतरा टालने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। अंदेशा जताया की यदि अनदेखी की गई तो कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है।
