🔳 विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बताए गए बचाव के तौर तरीके
🔳 शिविर में वितरित की गई निशुल्क दवाइयां
🔳 चिराग संस्था के तत्वावधान में लगा विशेष शिविर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के ल्वेशाल गांव में महिलाओं के लिए लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर में आसपास के गांवों से पहुंची महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। कई विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए गए। साफ सफाई का ध्यान रखने का आह्वान भी किया गया।
मंगलवार को ल्वेशाल गांव में चिराग संस्था के तत्वावधान में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान मोहित तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान ने महिलाओं व ग्रामीणों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। कहा की ऐसे शिविरों से सूदूर गांवों के लोगों को लाभ मिलता है। शिविर लगाए जाने पर चिराग संस्था का आभार व्यक्त किया। शिविर में डा. अदिति व स्टाॅफ नर्स गीता बिष्ट, अनूप कुमार ने लगभग 63 महिलाओं व ग्रामीणों की हिमोग्लोबिन, बीपी, शूगर आदि की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दिया। शिविर में निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। डा. अदिति ने महिलाओं को बताया की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने से कई बिमारियों से बचा जा सकता है। विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके भी बताए। आशा कार्यकर्ता चंद्रा देवी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।
