🔳 विधायक ने स्वजनों व पीड़िता से की मुलाकात
🔳 घटना के विषय में जुटाई विस्तार से जानकारी
🔳 आरोपित को सजा दिलाने को हर संभव कदम उठाने पर दिया जोर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
क्षेत्र के युवती को समुदाय विशेष के युवक के बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा पुलिस की तत्परता से दोनों को बिजनौर से बरामद किए जाने के बाद विधायक सरिता आर्या ने पीड़िता व उसके स्वजनों से मुलाकात कर घटना के विषय में जानकारी ली। विधायक ने हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
मंगलवार को विधायक सरिता आर्या पीड़ित युवती के आवास पहुंचीं। स्वजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सोहेल नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर बिजनौर ले गया जहां उसके साथ मारपीट व मानसिक उत्पीड़न करने के साथ-साथ उसे जबरन मांस खिलाया व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे धमकाया गया। स्वजनों ने बताया की घटना के बाद से ही परिवार में भय का माहौल है। विधायक सरिता आर्या ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि समाज के कमजोर व अनुसूचित वर्ग से जुड़ी युवतियों को निशाना बनाए जाने के मामले गंभीर चिंता का विषय हैं और ऐसे प्रकरणों की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए उन्होंने प्रशासन से भी पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है और इस संबंध में हर स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीरज बिष्ट आदि रहे।
